जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा |
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ||जयo||
एक दन्त दयावन्त चार भुजा धारी |
माथे सिन्दूर सोहे मूसे की सवारी ||जयo||
अन्धन को आँख देत निर्धन को माया
बांझन को पुत्र देत कोढ़िन को काया ||जयo||
हर चढ़े फूल चढ़े और चढ़े मेवा |
लड्डुअन का भोग लगे सन्त करे सेवा ||जयo||
दीनन की लाज राखो, शम्भु पुत्र वारी |
मनोरथ को पूरा करो , जय बलिहारी ||जयo||
|| गणपति बापा मोरया मंगलमूर्ति मोरया ||
No comments:
Post a Comment